जम्मू-कश्मीर : सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक दो गोले मिले
जम्मू-कश्मीर : सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक दो गोले मिले
जम्मू, 15 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक बुधवार को दो गोले बरामद किये गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक गोला मल्टी ग्रेनेड लॉन्चर का था जबकि दूसरा 51 एमएम इल्यूमिनेटर का था।
अधिकारियों ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में देविका नदी के किनारे कुछ स्थानीय लोगों ने ये गोले देखे और तत्काल नजदीकी पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और बाद में बम निरोधक दस्ते ने इन गोलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।
भाषा
धीरज पवनेश
पवनेश

Facebook


