जम्मू कश्मीर के नवयुग सुरंग के पास जम्मू जाने वाने वाहनों को रोका गया, कई यात्री फंसे

जम्मू कश्मीर के नवयुग सुरंग के पास जम्मू जाने वाने वाहनों को रोका गया, कई यात्री फंसे

जम्मू कश्मीर के नवयुग सुरंग के पास जम्मू जाने वाने वाहनों को रोका गया, कई यात्री फंसे
Modified Date: July 8, 2026 / 02:42 pm IST
Published Date: July 8, 2026 2:42 pm IST

श्रीनगर, आठ जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में नवयुग सुरंग के पास बुधवार को जम्मू जाने वाले वाहनों को रोके जाने के बाद पर्यटकों समेत हजारों यात्री जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंस गए।

यातायात अधिकारियों ने इतनी देर तक गाड़ियां रोके रखने का कारण नहीं बताया लेकिन आमतौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही के लिए सुबह के समय इस मार्ग पर यातायात रोक दिया जाता है।

गाड़ियां रोके जाने की वजह से कुलगाम जिले में नवयुग सुरंग से मीर बाजार तक राजमार्ग पर सैकड़ों गाड़ियां कतार में खड़ी दिखीं।

यातायात अधिकारियों ने कहा, ‘‘इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने और राजमार्ग पर यातायात बहाल करने की कोशिशें की जा रही हैं।’’

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में