सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकी, तीन युवकों की कर दी हत्या

Ads

सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकी, तीन युवकों की कर दी हत्या

  •  
  • Publish Date - May 1, 2018 / 11:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकियों ने बारामूला में की तीन युवकों की हत्या दी है. सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के ओल्ड टाउन इलाके में लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकियों ने तीन नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया.

बता दें कल ही सेना ने कश्मीर के पुलवामा में दो आतंकियों को मार गिराया था। जिसके बाद आतंकियों ने तीन स्थानीय लोगों की हत्या कर सुरक्षाबलों की कार्रवाई का बदला लिया है। 

ये भी पढ़ें- नक्सलियों ने खोदी सड़क, फेंके पर्चे, आंदोलन तेज करने की दी धमकी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद असगर, आसिफ अहमद शेख और हसीब अहमद खान के रूप में हुई है. सभी बारामुला के कक्कड़ हमाम के रहने वाले थे. इन सभी की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी.

 

वेब डेस्क, IBC24