Today Live Breaking News and Updates 29 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 29 September 2026 नागोया। Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक (Neeru Dhanda Gold Medal) जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी कायम किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट निशानेबाज एशियाई खेलों में व्यक्तिगत पदक नहीं जीत सकी थी।
हरियाणा की 26 वर्षीय नीरू ने इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह जुलाई में इटली में हुए शॉटगन विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। नीरू ने फाइनल में 28 अंक जुटाए, जो पिछले 24 अंक के एशियाई रिकॉर्ड से बेहतर है।
नीरू ने 118 अंक के साथ कतर की रे बेसिल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहते हुए आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई थी। 118 अंक क्वालीफिकेशन में खेलों का रिकॉर्ड भी रहा। महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में नीरू (118), आशीमा अहलावत (106) और मनीषा कीर (104) की भारतीय टीम ने कुल 328 अंक के साथ रजत पदक जीता।
भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। आज की बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिस पर चर्चा होने के बाद मुहर लगाई जाएगी। इस दैरान बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ही सभी मंत्री और उनके विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद हैं।
बैठक में मिल सकती हैं कई विकास कार्यों की मंजूरी
मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 58 लाख छात्रों को स्कूल ड्रेस के लिए नकद राशि सीधे उनके खातों में DBT के जरिए देने के प्रस्ताव पर आज बैठक में फैसला हो सकता है। आपको बता दें कि सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की ओर से स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए एमपी पाठ्य पुस्तक निगम ने 3 जून को स्कूल ड्रेस के लिए करीब 350 करोड़ रुपये की निविदा जारी की थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचने के बाद इस प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लग गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्कूल ड्रेस की जगह विद्यार्थियों को नकद राशि देने के विकल्प पर काम करने के निर्देश दिए थे।
इसके साथ ही बैठक में दमोह में नवीन मार्ग और 2031 तक जारी रहने वाली योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति देने के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती हैं।