गोला-बारूद डिपो के समीप घर बनवा रहे ये भाजपा नेता, सेना ने बताया अवैध
गोला-बारूद डिपो के समीप घर बनवा रहे ये भाजपा नेता, सेना ने बताया अवैध
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कई भाजपा नेताओं ने सेना के एक गोला बारूद डिपो के समीप जमीन खरीदी है। वे उस पर मकान भी बनवा रहे हैं, जिस पर सेना ने आपत्ति करते हुए निर्माण को अवैध बताया है। सेना ने इसे सुरक्षा पर खतरा भी बताया है।
मामला नगरोटा एम्युनिशन डिपो से जुड़ा है। यहां समीप ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष कविंदर गुप्ता, उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने जमीन खरीदी है। उन्होंने खरीद एक कंपनी के माध्यम से की है।
बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह ने साल 2014 में करीब 12 एकड़ जमीन खरीदी थी। अब उन्होने उस जमीन पर 2,000 वर्ग मीटर प्लॉट पर मकान बनाना शुरू कर दिया है। इसके खिलाफ आर्मी के 16 कॉर्प्स के कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सरणजीत सिंह ने एक कड़ा पत्र लिखा है।
यह भी पढ़ें : सीबीएसई 12वीं के नतीजे इस माह के आखिर तक, cbse.nic.in पर देखे सकेंगे रिजल्ट
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह को लिखे गए इस पत्र में इस निर्माण को अवैध बताया है। उन्होंने लिखा है कि ‘’इसका एक बड़े ऐम्युनिशन स्टोरेज सुविधा की सुरक्षा पर तो असर पड़ेगा ही, इसके आसपास रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होंगे’। पत्र में आगे लिखा गया है कि ‘क्या मैं आपसे यह अनुरोध कर सकता हूं कि ऐम्युनिशन डिपो के बिल्कुल करीब इस तरह के आवासीय मकान निर्माण पर पुनर्विचार करें, जो कि सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है’।
यह भी पढ़ें : मासूम से ज्यादती के आरोपी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ रेयरेस्ट
कॉर्प्स कमांडर को विधानसभा अध्यक्ष को सीधे पत्र लिखने के लिए इस कारण मजबूर होना पड़ा क्योंकि स्थानीय प्रशासन ने निर्माण रोकने संबंधी सेना के अनुरोध पर कोई कार्रवाई नहीं की।
वहीं इस मामले में निर्मल सिंह निर्माण रोकने की बात को राजनीति से प्रेरित कदम बताते हैं। उनका कहना है कि ‘’ऐसी कोई कानूनी बाध्यता नहीं है कि मैं यह निर्माण न करूं। सेना जो कुछ दावा कर रही है, वह बस उसकी राय है और उसे मानने के लिए मैं बाध्य नहीं हूं’।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


