Jammu Kashmir Bus Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 50 श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 10 से अधिक लोग…. मंजर देख कांप उठे लोग, देखें वीडियो
Jammu Kashmir Bus Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 50 श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 10 से अधिक लोग.... मंजर देख कांप उठे लोग, देखें वीडियो
Jammu Kashmir Bus Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 50 श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 10 से अधिक लोग.... मंजर देख कांप उठे लोग, देखें वीडियो /image: ANI
- अमरनाथ यात्रियों से भरी करीब 50 श्रद्धालुओं की बस गांदरबल में खाई में गिरी
- हादसे में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल, सभी को कंगन अस्पताल में भर्ती कराया गया
- ITBP, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
गांदरबल। Jammu Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जानकारी के मुताबिक, गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस भयानक दुर्घटना में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहें है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
कैसे हुआ हादसा?
Jammu Kashmir Bus Accident मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा गांदरबल जिले के गुंड के हरिगनीवान इलाके में हुई है, जहां अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जा रहे 50 श्रद्धालुओं से भरी एक बस गांदरबल जिले के गुंड के हरिगनीवान इलाके में ‘S’ मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सिंध नदी के किनारे लगभग 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहें है। हादसे की सूचना मिलते ही CRPF, ITBP और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुँचे, सभी घायल यात्रियों को बचाया और इलाज के लिए उन्हें कंगन अस्पताल पहुँचाया।
ITBP ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि- तेज़ी से कार्रवाई, जानें बचाईं! बालटाल से श्रीनगर जा रही एक बस, जिसमें लगभग 50 अमरनाथ यात्री सवार थे, हरिगानीवान के ‘S’ मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त (Jammu Kashmir Bus Accident) हो गई और सिंध नदी के किनारे लगभग 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
ITBP और CRPF के जवानों ने तेज़ी से सभी यात्रियों को बचाया।
Swift response, lives saved!
A bus carrying around 50 #ShriAmarnathJiYatra2026 pilgrims from Baltal to Srinagar met with an accident near S Mor, Hariganiwan, after plunging nearly 20 metres into a ditch along the Sind River.#ITBP & #CRPF personnel swiftly rescued all passengers. pic.twitter.com/pmNRbMmUz9— ITBP (@ITBP_official) July 28, 2026
#WATCH | Jammu and Kashmir: A tourist bus skidded off the road at Hariganiwan in Ganderbal district. Following the accident, personnel from the CRPF, ITBP, and the Jammu and Kashmir Police reached the scene promptly, rescued all injured passengers, and transported them to Kangan… pic.twitter.com/WCPmi8aE7p
— ANI (@ANI) July 28, 2026
ये भी पढ़ें
- RBI Plastic Notes India: अब बंद हों जाएंगे पुराने नोट? सरकार ने 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों को दी मंजूरी, जानिए कब से मिलेंगे
- Hanumant Singh Death: प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, भाजपा में शोक की लहर
- Mohan Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर होगी चर्चा, मिल सकती है कई प्रस्ताव को मंजूरी

Facebook


