जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी

जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी

जम्मू-कश्मीर, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: November 1, 2018 9:08 am IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों को जागू अरिजल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान शुरु किया। इस दौरान मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए।

सेना ने बताया कि सुरक्षाबल काफी दिनों से इन आतंकियों के पीछे लगे हुए थे। बताया गया कि ये आतंकी पंचायत चुनावों में यहां का माहौल बिगाड़ने के लिए आए थे। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को सुरक्षाबलों ने दुर्दांत आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भतीजे अबु उस्मान हैदर समेत दो आतंकियों को मार गिराया था।

यह भी पढ़ें : आईसीसी ने श्रीलंका के गेंदबाजी कोच को किया निलंबित, मैच फिक्सिंग का आरोप 

आतंकी जिस घर में रह रहे थे मुठभेड़ के दौरान वह भी पूरी तरह तबाह हो गया। मंगलवार को मारे गए आतंकियों से एक क्षतिग्रस्त एम 4 कार्बाइन राइफल और एक अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचरयुक्त राइफल बरामद हुई।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में