जापान की प्रधानमंत्री अगले हफ्ते भारत का दौरा करेंगी

जापान की प्रधानमंत्री अगले हफ्ते भारत का दौरा करेंगी

जापान की प्रधानमंत्री अगले हफ्ते भारत का दौरा करेंगी
Modified Date: June 26, 2026 / 03:18 pm IST
Published Date: June 26, 2026 3:18 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची अगले हफ़्ते भारत के तीन दिन के दौरे पर आएंगी। इस दौरे में व्यापार, निवेश और रक्षा समेत कई क्षेत्रों में आपसी संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर, ताकाइची एक से तीन जुलाई तक नयी दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगी। यह यात्रा 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए होगी।

मंत्रालय ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने के साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा।

यह प्रधानमंत्री ताकाइची की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा अगस्त 2025 में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तोक्यो यात्रा के बाद हो रही है और यह भारत-जापान की ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ को प्रगाढ़ करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में