प्रशिक्षण के दौरान जवान ने लगाई फांसी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे…
प्रशिक्षण के दौरान जवान ने लगाई फांसी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे : Jawan hanged himself during training, you will be stunned to know the reason...
मेदिनीनगर । JAWAN NE LAGAI FASI इंडिया रिजर्व बटालियन के एक जवान ने बुधवार की सुबह पलामू जिले में स्थित अपने प्रशिक्षण शिविर में फांसी लगा कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई/भाषा’ को बताया कि मृतक की पहचान आनीश कुमा वर्मा (33) के रूप में हुई है जो वर्तमान में झारखंड जगुआर में तैनात था। उन्होंने कहा, ‘‘मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है।’’ सिन्हा ने बताया कि वर्मा नक्सल उन्मूलन के लिए बनाई गयी ‘जगुआर’ में प्रतिनियुक्त था और झारखंड आर्म्स पुलिस (जैप) -08 के लेस्लीगंज मुख्यालय में विशेष प्रशिक्षण ले रहा था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्मा ने बुधवार की सुबह प्रशिक्षण के लिए कमरे से बाहर जाने से ठीक पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप-8 परिसर की है।
यह भी पढ़े : मौसम ने बदला मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू, जानें कब तक होगी बारिश
JAWAN NE LAGAI FASI जवान की मौत के बाद साथी जवान एवं उसके भाई ने आईआरबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दीपक कुमार पर जवान के उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए और उनका घेराव किया। उन्होंने उपाधीक्षक के अलावा प्रशिक्षण देने वाले स्थानीय पुलिसकर्मियों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में होगा। जवान अनीश कुमार वर्मा 2013 में आईआरबी में बहाल हुए था और बाद में उसका चयन झारखंड जगुआर में हुआ। वह 23 जनवरी से लेस्लीगंज स्थित जैप 8 में प्रशिक्षण ले रहा था और मेस (भोजन) का प्रभारी था।
यह भी पढ़े : Hatta News : रतनजोत बीज खाकर 16 स्कूली बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में इलाज जारी
JAWAN NE LAGAI FASI प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुधवार की सुबह 5:30 से 6:00 के बीच जब सारे जवान पीटी के लिए मैदान में चले गए थे इसी बीच वर्मा ने फांसी लगा ली। जब वह प्रशिक्षण के लिए मैदान में नहीं पहुंचा तो उसके साथी जवान उसे ढूंढते हुए टेंट में गए जहां उन्होंने वर्मा को फंदे से लटका हुआ देखा और तत्काल नीचे उतार कर लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से वर्मा को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदनीनगर भेजा गया लेकिन मेदनीनगर ले जाने के क्रम में उसकी की मौत हो गई।

Facebook


