जयंत खोबरागडे आसियान सचिवालय में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

Ads

जयंत खोबरागडे आसियान सचिवालय में भारत के अगले राजदूत नियुक्त

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) जयंत खोबरागडे को जकार्ता में आसियान सचिवालय में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है । विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, जयंत खोबरागडे अभी मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं । उन्हें जकार्ता में आसियान सचिवालय में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है ।

बयान के अनुसार, खोबरागडे 1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं । वे जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं ।

भाषा दीपक दीपक नरेश

नरेश