JEE Advanced 2026 Results : घोषित हुए JEE Advanced 2026 के नतीजे, देशभर के छात्रों को पीछे छोड़ AIR-1 बना यह छात्र, टॉप-3 रैंक पर दिखा दिल्ली जोन का दबदबा

जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में आईआईटी दिल्ली जोन का दबदबा देखने को मिला है। ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार समेत टॉप-3 रैंकर्स इसी जोन से हैं। वहीं, महिला वर्ग में आरोही देशपांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है।

JEE Advanced 2026 Results : घोषित हुए JEE Advanced 2026 के नतीजे, देशभर के छात्रों को पीछे छोड़ AIR-1 बना यह छात्र, टॉप-3 रैंक पर दिखा  दिल्ली जोन का दबदबा
Modified Date: June 1, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: June 1, 2026 11:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • शुभम कुमार ने 330 अंक हासिल कर AIR-1 प्राप्त की।
  • इस साल टॉप-3 रैंकर्स सभी IIT दिल्ली जोन से हैं।
  • आरोही देशपांडे महिला उम्मीदवारों में टॉपर बनीं।

नई दिल्ली : JEE Advanced 2026 Results  जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर देश भर में टॉप किया है। शुभम ने कुल 360 अंकों में से 330 अंक प्राप्त कर यह सफलता पाई है। इस साल 17 मई को आयोजित हुई परीक्षा के दोनों पेपरों में कुल 1,87,389 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 1,79,694 छात्र शामिल हुए थे,

कौन है टॉप 3 ?

इस वर्ष के नतीजों की सबसे खास और चौंकाने वाली बात यह रही कि देश के टॉप-3 रैंक हासिल करने वाले सभी छात्र केवल आईआईटी दिल्ली जोन से हैं। इस प्रदर्शन के साथ दिल्ली जोन ने इस बार के परिणामों में अपना दबदबा कायम रखा है।
1. शुभम कुमार, 360 में से 330, IIT दिल्ली ज़ोन
2. कबीर छिल्लर, 360 में से 329, IIT दिल्ली ज़ोन
3. जतिन चाहर, 360 में से 319, IIT दिल्ली ज़ोन

Arohi Deshpande Female Topper JEE लड़कियों  में आरोही ने मारी बाजी

आईआईटी दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे 360 में से 280 अंक हासिल कर महिला उम्मीदवारों में टॉपर बनी हैं, जिन्हें कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक मिली है। आपको बता दें की इस साल 17 मई को आयोजित हुई परीक्षा के दोनों पेपरों में कुल 1,87,389 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 1,79,694 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 56,880 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। क्वालीफाई करने वाले कुल छात्रों में 10,107 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..