झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में एक करोड़ रुपये की मादक पदार्थ जब्ती के बाद 36 हिरासत में
झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में एक करोड़ रुपये की मादक पदार्थ जब्ती के बाद 36 हिरासत में
जमशेदपुर, आठ सितंबर (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाए गए अभियान के दौरान आपराधिक गतिविधियों में कथित रूप से शामिल 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद होने के बाद 36 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत जुलाई और अगस्त में 133.9 किलोग्राम गांजा और 108.6 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ आदि जब्त किए गए।
उन्होंने कहा, ‘अभियान के दौरान आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए और 36 तस्करों को पकड़ा गया।’
वकारिब ने बताया कि इसी अवधि के दौरान असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में कुल 787 लोगों को ‘‘पीआर बांड’’ पर छोड़ा गया।
जिले में आपराधिक गतिविधियों, अवैध हथियार रखने वालों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा था।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश

Facebook


