झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की
रांची, 17 फरवरी (भाषा) झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने आगामी बजट सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।
विधानसभा सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसके दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट 24 फरवरी को पेश किया जाएगा।
महतो ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘बजट सत्र के दौरान तैयारियों की समीक्षा करने और निर्बाध कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई। सभी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने और पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।’’
विभागीय उत्तरों पर सदस्यों की चिंताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रश्न उठाना विधायकों का मौलिक अधिकार है। मैंने अधिकारियों को सदन में उठाए गए प्रश्नों का उचित और समय पर उत्तर देने का निर्देश दिया है।’’
बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार और गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल उपस्थित थीं।
भाषा गोला माधव
माधव

Facebook


