रामगढ़ (झारखंड), 15 फरवरी (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में ‘सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (सीसीएल) के एक सुरक्षा गार्ड को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई जब मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने जमुरिया बाजार इलाके में बरकाकाना में तैनात बिहारी राम पर गोली चला दी।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड को पहले सीसीएल अस्पताल ले जाया गया और बाद में रांची के एक अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गार्ड की हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि राम पर तब हमला हुआ जब वह सयाल के एक स्थानीय बाजार में बैठे थे।
अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है।
भाषा शफीक देवेंद्र
देवेंद्र