कोलंबो, 15 फरवरी (भाषा) जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में 10 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 71 रन कर दिया।
पाकिस्तान की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है।
पाकिस्तान को अब भी जीत के लिए 105 रन की दरकार है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।
दस ओवर के बाद उस्मान खान 43 जबकि शादाब खान 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत की तरफ से बुमराह ने दो जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट चटकाया।
पंड्या ने साहिबजादा फरहान (00) को मिड ऑन पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया जबकि बुमराह ने सईम अयूब (06) और कप्तान सलमान अली आगा (04) को पवेलियन भेजा।
अक्षर पटेल ने बाबर आजम (05) को बोल्ड किया।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द