झारखंड के मुख्यमंत्री ने संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री ने संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री ने संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर दी बधाई
Modified Date: July 19, 2026 / 01:52 pm IST
Published Date: July 19, 2026 1:52 pm IST

रांची, 19 जुलाई (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के निर्देशक रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर रविवार को बधाई दी।

इस फिल्म ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म का पुरस्कार जीता है।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार मिलना झारखंड से उभर रही ‘‘असीम रचनात्मक प्रतिभा’’ को दर्शाता है और स्वदेशी कला, संस्कृति तथा सिनेमा के एक जीवंत केंद्र के रूप में राज्य की बढ़ती पहचान को और मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं रवि राज मुर्मू को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता हूं। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतना न केवल उनके लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि झारखंड के लोगों और पूरे संथाली भाषी समुदाय के लिए भी अत्यधिक गर्व का विषय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने ‘आंगेन’ के जरिए राष्ट्रीय मंच पर संथाली भाषा, संस्कृति और किस्सागोई की समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन किया है।’’

भाषा खारी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में