रांची, छह मार्च (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान की दुर्घटना में दो पायलट के मारे जाने पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई।
सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘असम में सुखोई-30 विमान की दुर्घटना और हमारे बहादुर जवानों – स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं।’’
भाषा सिम्मी वैभव
वैभव