झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सेल को दी ‘चक्का जाम’ की धमकी

झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सेल को दी ‘चक्का जाम’ की धमकी

झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सेल को दी ‘चक्का जाम’ की धमकी
Modified Date: April 16, 2026 / 09:44 pm IST
Published Date: April 16, 2026 9:44 pm IST

चाईबासा (झारखंड), 16 अप्रैल (भाषा) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (सेल) के प्रबंधन को धमकी दी है कि यदि स्थानीय युवाओं और भू-स्वामियों के मुद्दों का हल नहीं निकाला गया, तो 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’ किया जाएगा।

यह विरोध झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में कंपनी की ‘गुआ खनन परियोजना’ के खिलाफ है।

कोड़ा ने मांग की कि ‘सेल’ रोजगार में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दे।

उन्होंने कहा कि जिन भू-स्वामियों की जमीन खनन के लिए ली गई थी, उन्हें नौकरी देना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने यह भी कहा कि उन किसानों को भी रोजगार में प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिनकी कृषि भूमि खनन गतिविधियों के कारण प्रभावित हुई है।

कोड़ा गुआ में सेल प्रबंधन के खिलाफ ‘मानकी-मुंडा’ संघ के नेतृत्व में बुधवार से शुरू हुई तीन दिवसीय भूख हड़ताल में शामिल हुए।

उन्होंने मांग की कि भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की सभी मांगें तुरंत पूरी की जाएं।

जनसभा को संबोधित करते हुए कोड़ा ने कहा कि यदि प्रबंधन 20 अप्रैल तक ग्रामीणों की मांगों के समर्थन में कोई सकारात्मक पहल करने में विफल रहता है, तो वह खुद सड़कों पर उतरेंगे और ‘चक्का जाम’ करेंगे।

भाषा सुमित शफीक

शफीक


लेखक के बारे में