IAS Transfer News: एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए कई विभागों के सचिव, 16 IAS अफसर इधर से उधर

Ads

एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए कई विभागों के सचिव, Jharkhand Government IAS Transfer News

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 06:55 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 08:08 PM IST

IAS Transfer News || Image- Symbolic (CANVA)

रांचीः IAS Transfer News: राज्य सरकार ने एक बार फिर अपने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में पदस्थापित अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है।

IAS Transfer News: इसी प्रकार आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को अगले आदेश तक खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव बनाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के श्रीनिवासन को ऊर्जा सचिव की जिम्मेदारी देते हुए झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन अफसरों का तबादला

क्रमांक अधिकारी का नाम नई पदस्थापना / प्रभार
1 मस्तराम मीणा सदस्य, राजस्व परिषद
2 राजेश कुमार शर्मा सचिव, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
3 के. श्रीनिवासन सचिव, ऊर्जा विभाग
4 मनोज कुमार सचिव, ग्रामीण विकास विभाग
5 विप्रा भाल सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग
6 मनोज कुमार प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल (उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में भी)
7 मुकेश कुमार अपने कार्यों के साथ सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का प्रभार
8 उमाशंकर सिंह सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा department
9 राजीव रंजन सचिव, परिवहन विभाग
10 आबू इमरान सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
11 संजय कुमार प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका
12 संदीप कुमार सिंह श्रमायुक्त, झारखंड
13 घोलप रमेश गोरख नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखंड
14 कुमुद सहाय प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर
15 रवि रंजन विक्रम प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा
16 शशि रंजन अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

यह भी पढ़ें