झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के 37 नए मामले आए

Ads

झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण के 37 नए मामले आए

  •  
  • Publish Date - July 27, 2021 / 07:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

रांची, 27 जुलाई (भाषा) झारखंड में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 37 नए मामले आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,983 हो गई है। वहीं, इस अवधि में किसी मरीज की कोविड-19 से मौत दर्ज नहीं की गई है जिसकी वजह से झारखंड में महामारी से अबतक जान गंवाने वालों की संख्या 5,124 पर स्थित बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक राज्य में अबतक संक्रमित 3,46,983 मरीजों में से 3,41,613 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि इस समय 246 मरीज उपचाराधीन हैं।

पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 54,215 नमूनों की जांच की गई। विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची में संक्रमण के दो नए मामले आए जबकि पूर्वी सिंहभूम में कोई नया मामला नहीं आया।

भाषा, इन्दु, धीरज

धीरज