Home » Ibc24 Originals » CG News: A daughter of Chhattisgarh has made history! Ragini Sahu is the only one from the entire state selected for the Moon Mission.
CG News: Chhattisgarh की बेटी ने रचा इतिहास! पूरे प्रदेश से सिर्फ Ragini Sahu का Moon Mission के लिए चयन |
Ads
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से आने वाली छात्रा रागनी साहू ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा प्रदेश गर्व कर रहा है। शासकीय आशीबाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली रागनी का Selection International Moon Mission ‘ShaktiSat’ के लिए National Finalist के रूप में हुआ है।सबसे खास बात ये है कि पूरे छत्तीसगढ़ से इस प्रतिष्ठित मिशन के लिए चुनी गईं रागनी इकलौती Student हैं। देशभर से हजारों Student ने आवेदन किया था, लेकिन लंबी Selection process के बाद सिर्फ 20 प्रतिभाशाली Students को ही National Finalist चुना गया… और उनमें रागनी ने अपनी जगह बनाई।अब रागनी दुनिया के 108 देशों के Students के साथ मिलकर चंद्रमा के लिए Satellite और Rover विकसित करने की ऐतिहासिक परियोजना का हिस्सा बनेंगी। ये सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का पल है।