मेदिनीनगर (झारखंड), 29 अप्रैल (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में कथित भूमि विवाद को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति ने 32 वर्षीय एक आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम पिपराटांड थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में हुई।
पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा,‘‘एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर एक आदमी की हत्या कर दी। हमने इस घटना की जांच शुरू कर दी है तथा हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।’’
मृतक के परिजनों ने दावा किया कि राजमुनी पाठक (मृतक) की हत्या भूमि विवाद को लेकर की गयी।
लेसलीगंज उप-मंडल पुलिस अधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये बुधवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया।
भाषा मनीषा संतोष
संतोष