झारखंड पुलिस ने अपहृत बच्ची को बिहार से सुरक्षित बचाया, मामले में तीन गिरफ्तार
झारखंड पुलिस ने अपहृत बच्ची को बिहार से सुरक्षित बचाया, मामले में तीन गिरफ्तार
रांची, 17 जुलाई (भाषा) झारखंड के रांची जिले से फिरौती के लिए अपहृत की गई पांच वर्षीय बच्ची को शुक्रवार को बिहार से सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन कथित अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
दलादली पुलिस चौकी के प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि बच्ची की मां ने बृहस्पतिवार को अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि बच्ची को बिहार के गया रेलवे स्टेशन के पास एक होटल से सुरक्षित बचाया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी रमेश कुमार मिश्रा (20) समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान सचिन कुमार और मोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों 19 वर्ष के हैं।
रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने बताया कि पूछताछ में मिश्रा ने स्वीकार किया कि वह बच्ची के घर के पास किराए पर रहता था। उसने फिरौती के लिए बच्ची का अपहरण किया और उसे गया ले गया, जहां उसके दो दोस्तों ने उसकी मदद की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने बच्ची के परिवार से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भाषा प्रचेता संतोष
संतोष

Facebook


