Jharkhand Road Accident Today: एक ही दिन में तीन जगह मचा मौत का तांडव, उजड़ गया कई परिवारों का चिराग, घटना से दहला दिया पूरा राज्य

Jharkhand Road Accident Today: एक ही दिन में तीन जगह मचा मौत का तांडव, उजड़ गया कई परिवारों का चिराग, घटना से दहला दिया पूरा राज्य

Jharkhand Road Accident Today: एक ही दिन में तीन जगह मचा मौत का तांडव, उजड़ गया कई परिवारों का चिराग, घटना से दहला दिया पूरा राज्य

Jharkhand Road Accident Today | Photo Credit: AI

Modified Date: July 1, 2026 / 11:33 am IST
Published Date: July 1, 2026 11:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • तीन जिलों में हादसे
  • 6 लोगों की मौत
  • हर जिले में दो-दो लोगों की जान गई

रांची: Jharkhand Road Accident Today झारखंड के तीन जिलों में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये हादसे साहिबगंज, गुमला और जामताड़ा जिलों में हुए तथा प्रत्येक जिले में दो-दो लोगों की मौत हुई। (Road Accident Today) एक अधिकारी ने बताया कि साहिबगंज में मंगलवार देर रात जामनगर बंगालीपाड़ा के पास एक ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर में एक पुरुष एवं एक महिला की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए।

Jharkhand Road Accident Today उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘ई-रिक्शा में सवार आयुसुद्दीन शेख (45) और नूर बहार बीबी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बानू टोला चुआर के निवासी थे। यास्मीन खातून (26), रहीम शेख (45), तफनारा बीबी (55) और ई-रिक्शा चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुमला में बुधवार को एक मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से उस पर सवार गुरुदत्त उरांव (40) और उनकी पत्नी लक्ष्मी उरांव (38) की मौत हो गई। जामताड़ा में गोविंदपुर-साहिबगंज राज्य राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। नारायणपुर थाने के प्रभारी मुराद हसन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मृतकों की पहचान मुशर्रफ अंसारी (24) और कुतबुल अंसारी (22) के रूप में हुई है। दोनों बुटबेरिया गांव के निवासी थे।’’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।