झारखंड : जमशेदपुर बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की जांच के लिए एसआईटी गठित

Ads

झारखंड : जमशेदपुर बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की जांच के लिए एसआईटी गठित

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 12:33 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 12:33 PM IST

जमशेदपुर, 25 सितंबर (भाषा) जमशेदपुर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की जांच के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में केनरा बैंक की गोलमुरी शाखा से बंदूक दिखा कर 43 लाख रुपये की नकदी और सोना लूट लिया गया।

उन्होंने बताया कि रेनकोट पहने पांच युवक बैंक में घुसे और कर्मचारियों तथा ग्राहकों को बंधक बनाने के बाद नकदी और सोना लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे दो मोटरसाइकिलों से फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम कुमार खंडेलवाल ने कहा, “हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और लुटेरों के बारे में कुछ सुराग जुटाए हैं।” खंडेलवाल पुलिस अधीक्षक (शहर) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं और एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है और आसपास के पुलिस थानों को भी सतर्क कर दिया गया है।

भाषा मनीषा

मनीषा