झारखंड की छात्रा ने आईएससी की परीक्षा में चार विषयों में शत प्रतिशत अंक हासिल किये

झारखंड की छात्रा ने आईएससी की परीक्षा में चार विषयों में शत प्रतिशत अंक हासिल किये

झारखंड की छात्रा ने आईएससी की परीक्षा में चार विषयों में शत प्रतिशत अंक हासिल किये
Modified Date: April 30, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: April 30, 2026 10:34 pm IST

जमशेदपुर, 30 अप्रैल (भाषा) झारखंड की शाम्भवी तिवारी ने सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की ‘इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट’ (आईएससी) परीक्षा में चार विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया।

आईएससी परीक्षा में शीर्ष स्थान पाने वालों में एक शाम्भवी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह ‘न्यूरोसर्जन’ बनना चाहती है और उसका तात्कालिक लक्ष्य तीन मई को होने वाली नीट परीक्षा में सफलता हासिल करना है।

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर की रहने वाली छात्रा ने अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ये चारों विषय उसके सर्वश्रेष्ठ विषय थे।

तिवारी ने कहा, ‘‘मेरा तात्कालिक लक्ष्य नीट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करना और देश के किसी शीर्ष मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाना है। इस उपलब्धि के लिए मैं अपने शिक्षकों और माता-पिता को धन्यवाद देना चाहती हूं।’’

भाषा

राजकुमार सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में