BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

झारखंड: पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में एक व्यक्ति की मौत के बाद रामगढ़ जिले में तनाव

झारखंड: पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में एक व्यक्ति की मौत के बाद रामगढ़ जिले में तनाव

झारखंड: पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में एक व्यक्ति की मौत के बाद रामगढ़ जिले में तनाव
Bhasha
Published: 27 Jul 2025 | 11:28 pmModified: 27 Jul 2025 | 11:28 pm

रामगढ़, 27 जुलाई (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने भागने के लिए नदी में छलांग दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना को लेकर रविवार को जिले में तनाव व्याप्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कपड़े की दुकान पर काम करने वाले आफताब अंसारी का शव दामोदर नदी से निकाला गया।

उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को एक दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अंसारी की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन अगले ही दिन वह पुलिस हिरासत से भागने के लिये दामोदर नदी में कूद गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (बोकारो रेंज) क्रांति कुमार गरिदेशी ने घटना के बाद कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में रामगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

एसडीपीओ (रामगढ़) परमेश्वर प्रसाद ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि अंसारी को एक महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने कहा कि उसने संगठन के एक सदस्य राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करके सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की थी।

गिरफ्तारी के बाद बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी भुरकुंडा पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और सिन्हा की तत्काल रिहाई की मांग करने लगे।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: झारखंड: पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में एक व्यक्ति की मौत के बाद रामगढ़ जिले में तनाव

People also search for:DeathJharkhandJharkhand Death
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm