झारखंडः चतरा में दो ट्रकों की टक्कर, चालक समेत दो लोगों की मौत

झारखंडः चतरा में दो ट्रकों की टक्कर, चालक समेत दो लोगों की मौत

झारखंडः चतरा में दो ट्रकों की टक्कर, चालक समेत दो लोगों की मौत
Modified Date: May 13, 2026 / 05:13 pm IST
Published Date: May 13, 2026 5:13 pm IST

चतरा, 13 मई (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में दो ट्रकों की टक्कर में बिहार निवासी दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात को सांगरी वैली में चतरा-गयाजी रोड पर हुआ।

एक अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान ट्रक चालक बैजू कुमार (25) और सहायक सचिन कुमार (22) के रूप में हुई है। चालक और सहायक दोनों बक्सर जिले के निवासी थे।

सदर थाने के प्रभारी अधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया, ‘दोनों वाहनों पर लोहा लदा हुआ था और वे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से उत्तर प्रदेश के बलिया जा रहे थे। वाहन वैली क्षेत्र से गुजर रहे थे और इस दौरान ब्रेक फेल होने से पीछे वाला ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।’

उन्होंने कहा, ‘दुर्घटना में पीछे वाले ट्रक के चालक और सहायक दोनों की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चतरा के सदर अस्पताल भेजा गया है।’

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में