झारखंडः धनबाद में युवक मृत मिला, पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी

झारखंडः धनबाद में युवक मृत मिला, पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी

झारखंडः धनबाद में युवक मृत मिला, पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी
Modified Date: May 12, 2026 / 07:29 pm IST
Published Date: May 12, 2026 7:29 pm IST

धनबाद, 12 मई (भाषा) झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार को 20 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान धोवातांड निवासी जीतेश रवानी के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि रवानी का शव धनसार थाना क्षेत्र के चांदमारी मैदान के पास एक सुनसान जगह से बरामद हुआ।

धनसार पुलिस थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने कहा, ‘शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह हत्या का एक स्पष्ट मामला है। शव को देखकर प्रतीत होता है कि उसके चेहरे पर पत्थर से हमला किया गया था।’

उन्होंने बताया, ‘ऐसा लगता है कि मृतक की हत्या कहीं और किये जाने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया।’

करमाली के अनुसार, घटनास्थल से मृतक की मोटरसाइकिल, खून से सना एक पत्थर और उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक दल ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किये तथा पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में