जेजेपी विधायक ने मोदी से किसानों से बात करने का अनुरोध किया

Ads

जेजेपी विधायक ने मोदी से किसानों से बात करने का अनुरोध किया

  •  
  • Publish Date - March 15, 2021 / 06:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

चंडीगढ़, 15 मार्च (भाषा) जननायक जनता पार्टी के विधायक राम कुमार गौतम ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि वह प्रदर्शनकारी किसानों से बात करें।

विधायक ने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग का समर्थन करने के बावजूद उनके जैसे लोग गांवों में नहीं जा पा रहे।

गौतम ने हरियाणा विधानसभा में कहा, ‘‘मैं मोदी जी से अनुरोध करता हूं कि वार्ता के जरिए इस आंदोलन को जल्द से जल्द खत्म कराएं। इसका लंबा चलना खतरनाक हो सकता है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा-जेजेपी विधायकों को कई गांवों में प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है।

विधायक ने कहा, ‘‘लोग गांवों में नहीं घुस पा रहे, यहां तक कि मेरे जैसे लोग भी जो किसानों के पक्ष में हैं, जो उनके आंदोलन का समर्थन करके कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।’’

भाषा

मानसी नेत्रपाल

नेत्रपाल