जम्मू-कश्मीर: घाटी भर के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया

जम्मू-कश्मीर: घाटी भर के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया

जम्मू-कश्मीर: घाटी भर के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया
Modified Date: October 31, 2025 / 04:23 pm IST
Published Date: October 31, 2025 2:19 pm IST

श्रीनगर, 31 अक्टूबर (भाषा) कश्मीर में अधिकारियों ने एक नवंबर से घाटी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।

कश्मीर के शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, श्रीनगर नगर पालिका की सीमाओं के भीतर स्थित स्कूलों के लिए संशोधित समय शनिवार से सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि श्रीनगर नगर पालिका की सीमाओं के बाहर स्थित स्कूलों के लिए सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

इससे पहले श्रीनगर नगर पालिका की सीमाओं के भीतर स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक था जबकि बाहरी क्षेत्रों के स्कूलों के लिए यह सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक था।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।