झारखंड के मुख्यमंत्री के पोस्टर मामले में झामुमो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Ads

झारखंड के मुख्यमंत्री के पोस्टर मामले में झामुमो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 07:00 PM IST

धनबाद (झारखंड), 25 मार्च (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर वाला एक बड़ा पोस्टर कथित तौर पर धनबाद की एक सड़क पर रखने वाले व्यक्ति की पुलिस ने तलाश शुरु कर दी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

धनबाद थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज पांडे ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि मंगलवार को रणधीर वर्मा गोलचक्कर के पास सड़क के बीचोंबीच पोस्टर रखा गया था, जिसके बाद वाहन उस पर से गुजरे।

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की धनबाद नगर इकाई के अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान ने इस संबंध में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, ‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने ऐसा करके मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की।’

पांडे ने कहा, ‘हमने तुरंत जांच शुरू कर दी। रणधीर वर्मा चौक के पास स्थित दुकानदारों ने हमें बताया कि मानसिक रूप से अक्षम अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को सड़क के बीचोंबीच पोस्टर रखते हुए देखा गया था। हम उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’

चौहान ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला।

झामुमो नेता ने कहा, ‘जिस तरह से सड़क पर बड़ा पोस्टर रखा गया है, उससे यह संकेत मिलता है कि मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया गया।’

भाषा

शुभम नरेश

नरेश