प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 48 शिक्षकों के खिलाफ चार्जशीट दायर, टीचर्स एसोसिएशन ने जताया विरोध

प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 48 शिक्षकों के खिलाफ चार्जशीट दायर, टीचर्स एसोसिएशन ने जताया विरोध

प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 48 शिक्षकों के खिलाफ चार्जशीट दायर, टीचर्स एसोसिएशन ने जताया विरोध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: July 28, 2019 10:57 am IST

नई दिल्ली: जेएनयू ने प्रदर्शन करने वाले 48 शिक्षकों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने को लेकर टीचर्स एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि प्रबंधन द्वारा कुछ खास लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रबंधन पर खराब तरीके से प्रशासन चलाने का भी आरोप लगाया है।

Read More: चोर की दाढ़ी में तिनका, पटवारी ने पूर्व मंत्री को दी नसीहत

गौरतलब है साल 2018 में जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन ने जेएनयू ऐक्ट और स्टेट्स के खिलाफ प्रदर्शन किया था। टीचर्स एसोसिएशन के इस प्रदर्शन में भारी संख्या में छात्रों का भी सहयोग मिला था। प्रदर्शन कर रहे ​टीचर्स एसोसिएशन का आरोप था कि जेएनयू में रिजर्वेशन प्रक्रिया ठीक से लागू नहीं होने, संस्थान की लंबे समय से बनी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More: राजधानी पहुंचे नव नियुक्त रज्यपाल लाल जी टंडन, विधि मंत्री ने की अगवानी

असोसिएशन की तरफ से बयान में कहा गया, जेएनयूटीए जनरल बॉडी पूरी तरह से शिक्षकों को अपना समर्थन देती है। इन शिक्षकों को प्रशासन की तरफ से गलत के खिलाफ आवाज उठाने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। शुरुआती जांच की घोषणा कर दी गई है, लेकिन न्याय के लिए आवश्यक मानी जानेवाली जरूरी प्रक्रियाओं का भी पालन नहीं किया गया। असोसिएशन ने सेंट्रल सिविल सर्विस के तहत चार्जशीट में आरोप तय करने पर भी आपत्ति जताई है।

Read More: ये क्या बोल गए नेताजी, मां-बेटे और बहन-भाई का चुम्मा लेना सेक्स नहीं, तो आजम खान का बयान गलत कैसे?

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/F8FtPUGWg3g” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"