Online Food Delivery: अब जमीन नहीं, आसमान से आएगा आपका खाना! Uber Eats और Zipline की बड़ी डील, बस ऑर्डर करते ही कुछ सेकंड में पहुंचेगा दरवाजे पर

Ads

Online Food Delivery: अब तक खाना स्कूटी, बाइक या साइकिल से घर पहुंचता था। लेकिन जल्द ही डिलीवरी का तरीका बदलने वाला है। अब आसमान से भी खाना आपके घर तक पहुंच सकता है। ऊबर ईट्स ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी जिपलाइन के साथ साझेदारी की है। जिससे फूड डिलीवरी और फास्ट हो जाएगी।

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 02:43 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 02:46 PM IST

(Online Food Delivery/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • अब ड्रोन से घर पहुंचेगा खाना।
  • Uber Eats ने Zipline से साझेदारी की।
  • 2026 के अंत तक सेवा शुरू होने की उम्मीद।

Online Food Delivery: आजकल ऑनलाइन खाना मंगवाना (Online Food Delivery) बहुत आसान हो गया है। लोग मोबाइल से ऑर्डर करते हैं और आमतौर पर 30 से 45 मिनट में खाना घर पहुंच जाता है। लेकिन आने वाले समय में फूड डिलीवरी का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। अब खाना सड़क के रास्ते बाइक या स्कूटर से नहीं, बल्कि आसमान के रास्ते ड्रोन से आपके घर तक पहुंचाने की तैयारी है। यह तकनीक डिलीवरी को और तेज बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Uber Eats और Zipline की बड़ी डील

दरअसल, Uber Eats ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline के साथ साझेदारी की है। इसके तहत अमेरिका में ग्राहकों तक खाना बिना किसी डिलीवरी एजेंट (Online Food Delivery) के ड्रोन के जरिए पहुंचाया जाएगा। दोनों कंपनियों के मुताबिक, यह सेवा 2026 के आखिर तक उन अमेरिकी शहरों में शुरू हो सकती है जहां Zipline पहले से अपना नेटवर्क चला रही है। इसके बाद इसे अमेरिका के दूसरे शहरों में भी विस्तार करने की योजना है। Uber ने Zipline में रणनीतिक निवेश भी किया है लेकिन इसकी रकम सार्वजनिक नहीं की गई है।

हर दिन 10 लाख ड्रोन डिलीवरी का लक्ष्य

यह साझेदारी केवल छोटे स्तर पर प्रयोग करने तक सीमित नहीं है। Uber और Zipline ने 2029 के अंत तक हर दिन 10 लाख ड्रोन डिलीवरी करने का बड़ा लक्ष्य तय किया है। Zipline का नेटवर्क पहले ही चार महाद्वीपों में काम कर रहा है। कंपनी के अनुसार, अब तक वह 27 लाख से ज्यादा डिलीवरी कर चुकी है और इन डिलीवरी के जरिए 2 करोड़ से अधिक सामान पहुंचाए जा चुके हैं। कंपनी का दावा है कि उसके नेटवर्क पर करीब हर 20 सेकंड में एक डिलीवरी पूरी होती है।

इंसानों के साथ ड्रोन भी करेंगे डिलीवरी

कंपनी भविष्य में इंसानी डिलीवरी एजेंटों के साथ ड्रोन और दूसरी ऑटोमेशन तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है। इससे ग्राहकों तक ऑर्डर जल्दी पहुंचाने (Online Food Delivery) में मदद मिल सकती है। Uber पहले भी ड्रोन डिलीवरी के लिए Flytrex के साथ काम कर चुका है। Zipline के साथ नई साझेदारी कंपनी की ऑटोनॉमस डिलीवरी योजना को और मजबूत करती है। अगर 2029 का लक्ष्य पूरा होता है तो अमेरिका में ड्रोन से खाना पहुंचाना आम बात बन सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Uber Eats ने किस कंपनी से साझेदारी की है?

Uber Eats ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline के साथ साझेदारी की है।

ड्रोन से खाना कब पहुंचाया जा सकता है?

अमेरिका के कुछ शहरों में ड्रोन डिलीवरी 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

क्या ड्रोन डिलीवरी में डिलीवरी एजेंट की जरूरत होगी?

इस योजना के तहत ड्रोन बिना किसी डिलीवरी एजेंट के खाना ग्राहकों तक पहुंचाएगा।

Uber और Zipline का क्या लक्ष्य है?

दोनों कंपनियों ने 2029 के अंत तक हर दिन 10 लाख ड्रोन डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा है।