Jodhpur Wedding Video: वरमाला के दौरान स्टेज पर मौजूद थे दूल्हा-दुल्हन, तभी मच गई चीख-पुकार, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Ads

Jodhpur Wedding Video: वरमाला के दौरान स्टेज पर मौजूद थे दूल्हा-दुल्हन, तभी मच गई चीख-पुकार, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Jodhpur Wedding Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • जोधपुर विवाह समारोह में वरमाला के दौरान स्टेज पर आग
  • दूल्हा-दुल्हन ने भागकर अपनी जान बचाई
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जोधपुर: Jodhpur Wedding Video देश में इस समय जमकर शादियां हो रही है और ऐसे शादियों के सीजन में कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। कई बार शादियों में कुछ ऐसी घटना हो जाती है। ऐसा ही एक मामाला राजस्थान के जोधपुर से सामने आया है, जहां विवाह समारोह में वरमाला के दौरान स्टेज पर आग लग गई। देखते अफरातफरी मच गई।

Shadi Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना पाल रोड स्थित एंपायर ग्रीन का है। जहां दूल्हा दुल्हन के वरमाला के दौरान कोल्ड फायर और आतीशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक स्टेज पर ही आग भड़कने लगी। इस दौरान स्टेज पर मौजूद दूल्हा दुल्हन ने भाग कर अपनी जान बचाई है। देखते ही देखते माहौल अफरातफरी में बदल गई। जिसके बाद आनन फानन में किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि वरमाला के समय कोल्ड फायर और आतीशबाजी की गई थी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भी इसी तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं, इन घटनाओं से सीख लेनी चाहिए नहीं तो कभी भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो जाए।

इन्हें भी पढ़ें:-

जोधपुर में हादसा कहां हुआ?

यह घटना पाल रोड स्थित एंपायर ग्रीन में हुई।

आग कैसे लगी?

वरमाला के दौरान कोल्ड फायर और आतिशबाजी के चलते अचानक आग भड़क गई।

क्या दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित हैं?

हां, दूल्हा-दुल्हन ने भागकर अपनी जान बचाई।