JPC meeting on Waqf Amendment Bill : वक्फ को लेकर आज फिर JPC की बैठक.. प्रस्तावित बिल में 444 संशोधन के दिए नोटिस, आगामी बजट सत्र में प्रस्तुत हो सकती है रिपोर्ट
JPC meeting on Waqf Amendment Bill : वक्फ को लेकर आज फिर JPC की बैठक.. प्रस्तावित बिल में 444 संशोधन के दिए नोटिस, आगामी बजट सत्र में प्रस्तुत हो सकती …

Protest against Waqf Amendment Bill | Source : File PHoto
नई दिल्ली। JPC meeting on Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन बिल को लेकर आज जेपीसी की बैठक हो रही है। जिसमें वक्फ संशोधन बिल पर मंथन किया जाएगा। पिछली बैठक में इस बिल को लेकर काफी हंगामा देखने को मिली तो वहीं बीजेपी सांसद शशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच काफी बहसबाजी भी हुई। बैठक में हंगामे के बाद ओवैसी समेत 10 सांसदों को बैठक से सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों ने संशोधन के नोटिस दिए हैं। सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों ने प्रस्तावित बिल में 444 संशोधन के नोटिस दिए हैं।
बता दें कि वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी की पिछली बैठक में हंगामा हो गया था। हंगामे को देखते हुए मार्शल तक को बुलाना पड़ा। विपक्षी दलों के सांसदो को निलंबित करने का प्रस्ताव बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे लाए थे। असदुद्दीन ओवैसी, इमरान मसूद, कल्याण बनर्जी, अरविंद सावंत, नासिर हुसैन, ए राजा, मोहिबुल्लाह नदवी, एमएम अब्दुल्ला, नदीमुल हक, मोहम्मद जावेद को सस्पेंड किया गया था।
अब माना जा रहा है कि समिति आगामी बजट सत्र में अपनी 500 पन्नों की रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकती है। वक्फ पर बनी इस समिति ने दिल्ली में 34 बैठकें की हैं और कई राज्यों का दौरा किया है, जहां 24 से अधिक हितधारकों को बुलाया गया था। समिति के 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा सदस्यों में से 13 विपक्षी दलों से हैं। निचले सदन में नौ और उच्च सदन में चार सदस्य हैं।
बिल में वक्फ बोर्ड के प्रस्तावित ढांचे के विरोध में विपक्षी सदस्य एकमत हैं। कांग्रेस सासंद गौरव गोगोई ने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि सदस्य इस्लाम का पालन करने वाले होने चाहिए और इसमें कम से कम 3-5 महिलाएं हों।
ओवैसी ने बिल में 43 संशोधन के नोटिस दिए
बीजेपी सदस्यों ने 16 संशोधन का नोटिस दिया है, जिसमें से दिलीप सैकिया और मेधा कुलकर्णी ने 3-3 संशोधन का नोटिस दिया है.
अपराजिता सारंगी-2
डीके अरुणा-2
निशिकांत-2
तेजस्वी सूर्य -2
बृजलाल- 1
संजय जयसवाल-1
मेधा कुलकर्णी-3
दिलीप सैकिया -3
आज वक्फ जेपीसी की बैठक से पहले शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "वे हमारे संसदीय कार्य मंत्री भी हैं। हर खंड पर (जेपीसी में) चर्चा होगी। विपक्ष खुद को अल्पसंख्यकों का मसीहा दिखाने के लिए नाटक कर रहा है। उनमें होड़ लगी हुई है कि कौन ज्यादा विरोध करेगा...."
#WATCH | Delhi: Ahead of Waqf JPC meeting today, Shiv Sena MP Naresh Mhaske arrives at the residence of Union Minister for Minority Affairs Kiren Rijiju
He says, "He is also our Parliamentary Affairs Minister. Every clause will be discussed (in the JPC). The opposition is doing… pic.twitter.com/MDrttOaYD0
— ANI (@ANI) January 27, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वक्फ संशोधन बिल एक प्रस्तावित कानून है जिसका उद्देश्य वक्फ बोर्ड के ढांचे और संचालन में सुधार करना है। इस बिल में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। इसके अंतर्गत वक्फ बोर्ड में सदस्यता और महिलाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर भी विचार किया गया है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: JPC meeting again today regarding Waqf.. Notice given for 444 amendments in the proposed bill

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm