JPSC Exam Cancellation: रद्द होंगी JPSC की प्री और बैकलॉग परीक्षाएं.. सीएम का विधानसभा में बड़ा ऐलान, उधर 19वें दिन भी जारी रहा छात्रों का आंदोलन

झारखंड में परीक्षा गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 19वें दिन जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14वीं JPSC और बैकलॉग परीक्षाएं रद्द करने की बात कही।

JPSC Exam Cancellation: रद्द होंगी JPSC की प्री और बैकलॉग परीक्षाएं.. सीएम का विधानसभा में बड़ा ऐलान, उधर 19वें दिन भी जारी रहा छात्रों का आंदोलन

JPSC Exam Cancellation Announcement || Image- The Quint File

Modified Date: August 12, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: August 11, 2026 11:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द होगी
  • बैकलॉग परीक्षाएं भी रद्द करने की तैयारी
  • छात्रों का आंदोलन 19वें दिन जारी

रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान दिया है। (JPSC Exam Cancellation Announcement) मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा और बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने के लिए तैयार है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं की भी जांच

उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं को लेकर शिकायत, आरोप या संदेह सामने आए हैं, उनकी जांच कराने से सरकार पीछे नहीं हटेगी। मुख्यमंत्री के इस बयान को पिछले 19 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि जेपीएससी की परीक्षाओं से जुड़ी लखनऊ की IT एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं की भी जांच की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी एजेंसियों के कारण झारखंड के युवाओं के भविष्य से समझौता हुआ है और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां जिम्मेदारी तय की जाएगी। (JPSC Exam Cancellation Announcement) सरकार भर्ती परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों से सलाह लेने की तैयारी में है, ताकि परीक्षा प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके।

आंदोलन मंगलवार को 19वें दिन भी जारी रहा

इस बीच जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन मंगलवार को 19वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई और लाठीचार्ज के बाद छात्रों ने रात में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर दोबारा धरना शुरू कर दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मुख्यमंत्री ने सोमवार की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन ने संयम के साथ काम किया। वहीं, छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में BJP ने मंगलवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया। (JPSC Exam Cancellation Announcement) छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षाओं में पारदर्शिता, जेपीएससी -जेएसएससी व्यवस्था में सुधार, कई परीक्षाओं को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने और स्वतंत्र जांच की मांग शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें:

सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार

फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत

गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा

चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

अबू धाबी भारतीय पर्यटकों को प्रवेश वीजा मुफ्त देगा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown