न्यायिक अधिकारी, दो अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया
न्यायिक अधिकारी, दो अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) एक न्यायिक अधिकारी को शुक्रवार को मणिपुर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया जबकि दो अधिवक्ताओं को मद्रास उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया।
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में नियुक्तियों की घोषणा की।
न्यायिक अधिकारी गोलमेई गाइफुलशिलु काबुई को मणिपुर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि अधिवक्ता एन. सेंथिलकुमार और जी. अरुल मुरुगन को मद्रास उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
अतिरिक्त न्यायाधीशों को ‘‘स्थायी न्यायाधीश’’ बनाए जाने से पहले दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।
भाषा आशीष प्रशांत
प्रशांत

Facebook


