अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का महज एक नया मामला

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का महज एक नया मामला

अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का महज एक नया मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 18, 2021 11:58 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 18 सितंबर (भाषा) अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का केवल एक नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में महामारी के कुल मामलों की संख्या 7,596 हो गयी है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान यह नया मामला सामने आया।

अंडमान और निकोबार में 14 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं और सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं जबकि दो अन्य जिले उत्तर और मध्य अंडमान और निकोबार कोविड-19 से मुक्त हैं।

पिछले 24 घंटों में दो और मरीजों के कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 7,453 हो गयी है। किसी भी मरीज की मौत न होने के कारण कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 129 पर बनी हुई है।

भाषा

गोला शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में