न्यायमूर्ति लिसा गिल आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं

न्यायमूर्ति लिसा गिल आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं

न्यायमूर्ति लिसा गिल आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं
Modified Date: April 22, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: April 22, 2026 10:16 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) न्यायमूर्ति लिसा गिल बुधवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 26 फरवरी को पदोन्नति के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी।

इसके अलावा, मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालने से दो महीने पहले ही, उच्च न्यायालय का नेतृत्व करने के लिए संबंधित न्यायाधीश को उसी न्यायालय में स्थानांतरित करने का नीतिगत निर्णय भी लिया गया था।

कॉलेजियम ने कहा कि इससे न्यायाधीश उस उच्च न्यायालय के कामकाज से भली-भांति परिचित हो सकेंगी और वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्त होने पर पदभार संभालने में आसानी होगी।

प्रस्तावित नियुक्ति से पहले न्यायमूर्ति गिल का तबादला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में कर दिया गया था।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

मौजूदा मुख्य न्यायाधीश धीरज सिंह ठाकुर शुक्रवार को 62 वर्ष की आयु पूरी करने पर पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में