न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल एनएलयू के संचालन मंडल के सदस्य बनाये गए

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल एनएलयू के संचालन मंडल के सदस्य बनाये गए

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल एनएलयू के संचालन मंडल के सदस्य बनाये गए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: February 28, 2021 10:34 am IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के संचालन मंडल का सदस्य बनाया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने न्यायमूर्ति मृदुल को इस पद पर 29 जून 2023 तक के लिए तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनएलयू के कुलाधिपति भी हैं। उन्होंने इस संबंध में 26 फरवरी को एक अधिसूचना जारी की थी।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली को तेलंगाना उच्च न्यायालय,हैदराबाद की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के बाद न्यायमूर्ति मृदुल को एनएलयू के संचालन मंडल का सदस्य बनाया गया है।

एनएलयू का संचालन मंडल विश्वविद्यालय का सर्वोच्च प्राधिकार है, जो विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेता है।

भाषा शोभना सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में