न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
Modified Date: January 10, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: January 10, 2026 4:48 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (भाषा) न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने शनिवार को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

न्यायमूर्ति सेन को सुबह लोक भवन में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा पद की शपथ दिलाई गई।

लोक भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमशीर, राज्य के कानून मंत्री पी राजीव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, केरल पुलिस प्रमुख आर. चंद्रशेखर और उच्च न्यायालय के कई वरिष्ठ न्यायाधीश शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

न्यायमूर्ति सेन ने पिछले साल अक्टूबर में मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

इसके बाद, केंद्र सरकार ने एक जनवरी को एक अधिसूचना जारी कर उन्हें केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया।

उन्होंने न्यायमूर्ति नितिन जामदार का स्थान लिया, जो नौ जनवरी को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

न्यायमूर्ति सेन केरल उच्च न्यायालय के 40वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

न्यायमूर्ति सेन का जन्म 27 जुलाई, 1965 को कोलकाता में हुआ था और उन्होंने 1990 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से एलएल.बी. की उपाधि प्राप्त की थी।

उन्होंने जनवरी, 1991 में एक वकील के रूप में पंजीकरण कराया था और 13 अप्रैल 2011 को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले 20 वर्षों से अधिक समय तक कलकत्ता उच्च न्यायालय में वकालत की थी।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में

******** Bottom Sticky *******