न्यायमूर्ति वर्मा मामले में मानसून सत्र में रिपोर्ट सौंप सकती है समिति
न्यायमूर्ति वर्मा मामले में मानसून सत्र में रिपोर्ट सौंप सकती है समिति
नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से जले हुए नोटों की बरामदगी के बाद मामले की जांच के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति आगामी मानसून सत्र में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है।
सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पिछले साल 12 अगस्त को न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को पद से हटाने की मांग वाला एक बहुदलीय नोटिस स्वीकार करने के बाद महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के संदर्भ में उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।
बीते 25 फरवरी को समिति का पुनर्गठन किया गया।
सूत्रों ने बताया, ‘‘समिति अगले सत्र में अपनी रिपोर्ट पेश कर सकती है।’’
भाषा हक हक वैभव
वैभव

Facebook


