दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाला किशोर हिरासत में

दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाला किशोर हिरासत में

दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाला किशोर हिरासत में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: September 10, 2022 12:49 am IST

दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की एक बच्ची का उसके पड़ोसी नाबालिग ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई और लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय लड़का, जो पीड़िता का परिचित था, उसे एक खाली भूखंड में ले गया, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घर लौटकर अपनी मां को घटना से अवगत कराया, जिन्होंने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां ने लड़के को उसके माता-पिता के साथ अपने घर बुलाया, जहां उसने पीड़िता के साथ मारपीट करने की बात कबूल की।

अधिकारी ने बताया कि बाद में, जब पुलिस को घटना की सूचना दी गई तो अधिकारियों ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में वेलकम पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) और 376 (बलात्कार) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम(पॉक्सो) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा पारुल सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में