कामत ने एमपीटी में कोयला लदान क्षमता बढ़ाने के आरोप साबित करने को कहा

Ads

कामत ने एमपीटी में कोयला लदान क्षमता बढ़ाने के आरोप साबित करने को कहा

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 12:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

पणजी, 19 नवंबर (भाषा) कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने बृहस्पतिवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से, उनके कार्यकाल के दौरान मार्मुगांव बंदरगाह ट्रस्ट (एमपीटी) में कोयला लदान क्षमता को बढ़ाने के आरोप को साबित करने के लिए कहा।

पिछले हफ्ते सावंत ने कामत पर 2007-12 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दो बार एमपीटी में कोयला लदान क्षमता के विस्तार की अनुमति देने का आरोप लगाया था।

पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान मेरे द्वारा हस्ताक्षरित कम से कम एक दस्तावेज दिखाने दें क्योंकि मुख्यमंत्री एमपीटी में कोयला लदान क्षमता के विस्तार की अनुमति देते हैं। दस्तावेज दिखाये बिना, आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है। ’’

विपक्ष के नेता ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं।

मुख्यमंत्री ने पहले दावा किया था कि 2011 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने एमपीटी में कोयला लदान क्षमता के विस्तार की अनुमति दी थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि गोवा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो बार कोयले की लदान क्षमता के विस्तार के लिए पर्यावरण मंजूरी दी।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा