Extra Marital Dating Trends India : शादी के बाद भी नहीं थम रही ‘पार्टनर’ की तलाश! इस शहर ने फिर बनाया चौंकाने वाला रिकॉर्ड

Ads

तमिलनाडु का कांचीपुरम एक बार फिर शादीशुदा लोगों के लिए बने डेटिंग ऐप पर सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने वाला शहर बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में रिश्तों और विवाह को लेकर लोगों की सोच तेजी से बदल रही है और छोटे शहरों में भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए नए रिश्तों की तलाश बढ़ रही है।

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 07:56 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 07:56 PM IST

Extra Marital Dating Trends India

HIGHLIGHTS
  • कांचीपुरम लगातार दूसरी बार डेटिंग ऐप साइन-अप में देश में नंबर-1।
  • कोयंबटूर, तिरुवल्लुर और चेन्नई भी टॉप शहरों में शामिल।
  • भारत डेटिंग ऐप रजिस्ट्रेशन के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचा।

कांचीपुरम : तमिलनाडु का कांचीपुरम शहर अपनी सिल्क साड़ियों के साथ-साथ अब एक अनोखे रिकॉर्ड के लिए चर्चा में है। शादीशुदा लोगों के लिए बने मशहूर डेटिंग ऐप ‘एश्ले मैडिसन’ पर अकाउंट बनाने के मामले में कांचीपुरम लगातार दूसरी बार पूरे देश में नंबर वन आया है। मई 2026 की नई रिपोर्ट के मुताबिक, यहाँ के लोग शादी से इतर नए पार्टनर की तलाश में सबसे आगे हैं।

कांचीपुरम के बाद इन ज़िलों ने किया सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में कांचीपुरम के बाद कोयंबटूर, तिरुवल्लुर और चेन्नई का नंबर आता है, जिससे पता चलता है कि इसमें दक्षिण भारतीय शहरों का दबदबा है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इस ऐप पर साइन-अप करने के मामले में भारत अब दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो पिछले साल आठवें नंबर पर था। एक अन्य सर्वे के अनुसार, भारत के टियर 1 और टियर 2 शहरों के 60 फीसदी से ज़्यादा शादीशुदा लोग अब पारंपरिक रिश्तों से हटकर नए और आधुनिक रिश्तों को अपनाने के लिए तैयार हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए रिश्ते तलाशने की कोशिश

कांचीपुरम जैसे सांस्कृतिक और पारंपरिक शहर का इस लिस्ट में लगातार टॉप पर रहना यह दिखाता है कि भारत में शादियों और निजी रिश्तों को लेकर लोगों की सोच अब तेजी से बदल रही है। महानगरों के बाद अब छोटे शहरों के लोग भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए नए रिश्तों को तलाशने में पीछे नहीं हैं।

इन्हें भी पढ़ें: