Reported By: Hiten Chauhan
,Former MP Kankar Munjare | Photo Credit: AI
बालाघाट: Former MP Kankar Munjare मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे (Former MP Kankar Munjare) के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Balaghat Latest Newsयह कार्रवाई राजाभोज पर उनकी टिप्पणी के बाद पवार समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद हुई। विवाद गर्रा ओवरब्रिज के नामकरण से जुड़ा है, जिसका उद्घाटन 13 जून को हुआ था। दरअसल, 13 जून को शहर के गर्रा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण हुआ और नगर पालिका के प्रस्ताव पर इसे राजा भोज का नाम दिया गया। कंकर मुंजारे ने विरोध जताते हुए राजा भोज पर टिप्पणी की थी।
इसके विरोध में पंवार क्षत्रिय समाज ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ समय के लिए मुंजारे और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा। जिसके बाद शाम को पवार समाज ने जिलाध्यक्ष विशाल बिसेन की शिकायत पर पूर्व सांसद मुंजारे के खिलाफ धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।