Kangana Ranaut Nurse Dress Statement : ‘नर्सों को हमेशा Sexualized नजरिए से देखा जाता है’.. फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने खोला नर्सों के दर्द का राज़

अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत ने नर्सों के ड्रेस कोड और समाज में उनके प्रति नजरिए पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि नर्सों को अक्सर गलत नजरिए से देखा जाता है, जबकि वे स्वास्थ्य सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

Kangana Ranaut Nurse Dress Statement : ‘नर्सों को हमेशा Sexualized नजरिए से देखा जाता है’.. फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज से पहले कंगना रनौत ने खोला नर्सों के दर्द का राज़

Kangana Ranaut Nurse Dress Statement / Image Source : FILE

Modified Date: June 8, 2026 / 01:15 pm IST
Published Date: June 8, 2026 12:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना का बयान
  • नर्सों को Sexualize किए जाने पर जताई चिंता
  • नर्सों के सम्मान, वेतन और कामकाजी परिस्थितियों पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: Kangana Ranaut Nurse Dress Statement :  बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। Bharat Bhagya Vidhata Release Date यह फिल्म 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें एक जांबाज नर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई मासूमों की जान बचाई थी। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले कंगना रनौत ने नर्सेज के प्रोफेशन को सेक्सुलाइज करने और उनके पहनावे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक नई बहस छेड़ दी है।

नर्स को सेक्सुअलाइज्ड नजरिए से देखा जाता है

कंगना रनौत ने फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर नर्सों के पहनावे पर खुलकर अपनी राय रखी। Kangana Ranaut Latest Controversy उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ब्रिटिश नर्सों का ड्रेस कोड हमारे यहां अभी भी लागू है। उन्होंने कहा नर्सें हमारी स्वास्थ्य सेवा की सबसे मजबूत वर्कर होती हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि इस पेशे को समाज में अक्सर सेक्सुअलाइज्ड नजरिए से देखा जाता है।

हमारी नर्सें, चाहे मौसम गर्म हो या ठंडा, एक तरह से विदेशी दिखती

हमारी नर्सें, डॉक्टरों की तरह, जो चाहें पहन सकती हैं, उनके लिए एक ड्रेस कोड होता है। लेकिन हमारी नर्सें, चाहे मौसम गर्म हो या ठंडा, एक तरह से विदेशी दिखती हैं। यह मेरी निजी राय है।” इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि उनकी आगामी फिल्म में नर्सेज के काम को पूरी ईमानदारी और गरिमा के साथ दिखाया गया है, जहाँ वर्दी उनके कर्तव्य की पहचान है।

काम ज्यादा सैलरी कम

Kangana Ranaut Latest News Hindi, कंगना ने केवल ड्रेस कोड ही नहीं, बल्कि फ्रंटलाइन वर्कर्स की जमीनी दिक्कतों पर भी बात की। उन्होंने समाज की सोच में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि अस्पतालों में सबसे कठिन और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालने के बावजूद नर्सों को वह सम्मान नहीं मिलता जिसकी वे हकदार हैं। कंगना के मुताबिक, नर्सों पर काम का बोझ बहुत अधिक होता है, उन्हें वेतन कम मिलती है और उनके काम की उतनी सराहना भी नहीं की जाती है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.