कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा मामले में तंबाकू कारोबारी के बेटे को अदालत से जमानत मिली
कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा मामले में तंबाकू कारोबारी के बेटे को अदालत से जमानत मिली
(तस्वीरों के साथ)
कानपुर (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) कानपुर की एक अदालत ने ‘हाई-प्रोफाइल’ लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में आरोपी शिवम मिश्रा को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। इस मामले से जुड़े एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने इस सप्ताह के आरंभ में यहां वीआईपी रोड पर हुई ‘हाई-प्रोफाइल’ लैंबॉर्गिनी दुर्घटना के मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था।
आरोपी के अधिवक्ता अनंत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में उसकी 14 दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने इसकी इजाजत नहीं दी और इसके बजाय उसे 20,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
भाषा किशोर मनीष आनन्द
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


