कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर फोड़ा ‘हवाला बम’

Ads

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर फोड़ा 'हवाला बम'

  •  
  • Publish Date - May 19, 2017 / 06:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

 

कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर ‘हवाला बम’ फोड़ा है. कपिल मिश्रा का आरोप है कि आप पार्टी में हवाला कंपनियों का पैसा है. सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है. हवाला के पैसों पर जवाब नहीं मिला है. 2 करोड़ रुपए देने वाला वीडियो झूठा है. केजरीवाल ने जानबूझकर सच छुपाने के लिए मुकेश वर्मा को लेकर आए.

कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि हेमराज को छुपाने के लिए मुकेश शर्मा को सामने लाया गया है. हिम्मत है तो केजरीवाल कुर्सी छोड़कर जांच करवाएंगे. केजरीवाल सीधे तिहाड़ जाएंगे. केजरीवाल अपने हवाला कनेक्शन पर परदा डालना चाहते हैं. जांच अरविंद केजरीवाल के घर तक पहुंच गई है इसलिए बलि का बकरा बनाकर मुकेश शर्मा को सामने लेकर आए हैं. आयकर विभाग और ईडी हेमप्रकाश शर्मा को ढूंढ रही है. 

 

आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने इस मामले में कहा कि आप पर लगाए आरोप निराधार हैं. चंदा देने वाली हर कंपनी की जांच करना हमारे लिए संभव नहीं. बीजेपी और कांग्रेस में चंदा गलत तरीके से आता है. 15 हजार लोग हर साल हमें चंदा देते हैं. कपिल मिश्रा के आरोपों पर जवाब देना उनके आरोपों पर तवज्जों देना है.